टॉप लिस्ट में मां बनना और घर खरीदना शामिल- प्रियंका चोपड़ा

मनोरंजन

बॉलीवुड (Janmat News):  प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि मां बनना उनकी टॉप लिस्ट में शामिल है। उन्होंने इंटरनेशनल फैशन मैगजीन वोग के सितंबर  एडिशन के लिए दिए इंटरव्यू में यह बात कही। बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा, “मेरे लिए घर वह है, जहां मैं खुश हूं। जहां मेरे आसपास वे लोग रहते हैं, जिन्हें मैं बहुत प्यार करती हूं। घर खरीदना और एक बेबी करना मेरी सूची में शामिल हैं।”

निक के साथ कभी गाने की कोशिश नहीं करतीं

  1. प्रियंका ने पति निक जोनास के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। उनके मुताबिक, वे कभी उनके साथ गाने की कोशिश नहीं करतीं। बकौल प्रियंका, “हम घर में साथ-साथ गुनगुनाते हैं। जब मैं तैयार हो रही होती हूं तो वे अक्सर पियानो बजाते हुए मेरा इंतजार करते हैं। लेकिन मैं उनके साथ गाने की कोशिश कभी नहीं कर सकती। वे बेहतरीन संगीतकार हैं।”

  2. मैंने जो सीखा, इंडिया में सीखा: प्रियंका

    प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की यात्रा को लेकर कहा, “आज मैं जो भी हूं या जो भी अमेरिका में कर रही हूं, वो सब मैंने इंडिया में सीखा है। मैं सिर्फ इसका दृष्टिकोण दिखा रही हूं। मैंने खुद को आत्मविश्वास करना सिखाया है। मैंने यह सीखा है कि असफलता के बाद क्या करना चाहिए, जिससे की सफलता मिल सके।”

  3. दिसंबर 2018 में निक से शादी हुई

    37 साल की प्रियंका ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की अगली बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ की स्क्रीनिंग 13 सितंबर को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगी।

    सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 11 अक्टूबर से सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी। फिल्म की कहानी दिवंगत आएशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड है, जो भारतीय लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर थीं। आएशा को जन्म से इम्यून डेफिशियेंसी डिसऑर्डर था। 18 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। मृत्यु से पहले उनकी बुक ‘माय लिटिल एपिफेनीज’ पब्लिश हुई थी।