“कपिल देव” की बेटी बॉलीवुड में मचाएगी धमाल….

खेल जगत मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) 1983 विश्व कप चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव पर बन रही निर्देशक कबीर खान की रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म 83 का सभी को इस का इंतजार है। कप्तान कपिल देव के लीड में ही भारत को क्रिकेट में फर्स्ट टाइम वर्ल्ड कप ट्रॉफी मिली थी| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में बॉलीवुड में अज कल धमाल मचाने वाले रणवीर सिंह कपिल देव का भूमिका अदा करने वाले है|

वही इस फिल्म में कपिल देव की 23 वर्षीय बेटी अमिया भी  इस फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं| आप को बता दे की कपिल की बेटी इस फिल्म में पर्दे पर नहीं बल्कि पर्दे के पीछे रोल अदा कर रही हैं। आमिया इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़ी हैं। वही जानकारी के अनुसार कपिल देव  खुद रणवीर को इस भूमिका के लिए ट्रेनिंग दी है। इतना ही नहीं फिल्म में क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल, पिता का भूमिका अदा करते नजर आएंगे।

फिल्म की बात करें तो ’83’ की यूनिट अपने अगले ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए धर्मशाला जाने के लिए तैयार है और इसके बाद इस फिल्म की यूनिट कास्ट और क्रू शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड और लंदन में भी फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग करेंगे। फिल्म में  पंकज त्रिपाठी और साकिब सलीम भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। ये फिल्म अगले वर्ष 2020 में 10 अप्रैल को रिलीज होगी| दर्शक इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

ये भी पढ़ेरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी….