चंद्रयान-2 की अगुवाई करने वाली महिला वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं-अक्षय कुमार

Exclusive News मनोरंजन

बॉलीवुड (Janmat News):  इसरो द्वारा 15 जुलाई को चंद्रयान -2 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इस उपलब्धि से पहले मिशन मंगल फिल्म में साइंटिस्ट का रोल निभाने वाले अक्षय कुमार ने मिशन चंद्रयान-2 में शामिल सभी महिला वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

अक्षय ने लिखा खास मैसेज: अक्षय ने ट्विटर पर मैसेज पोस्ट किया है- चंद्रमा पर भारत का दूसरा अंतरिक्ष अभियान, चंद्रयान-2 का नेतृत्व इसरो की दो महिला वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है, जो भारत के इतिहास में पहला मौका है। रॉकेट वीमन और इसरो की टीम को मेरी शुभकामनाएं।

बाहुबली है मिशन का उपनाम : चंद्रयान -2 भारत का दूसरा सबसे महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है। इसे 15 जुलाई को 2.51 AM पर लॉन्च किया जाएगा। ‘बाहुबली’ के उपनाम इस यान को जिओसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल- मार्क III यानी (GSLV Mk III) से भेजा जाएगा।

 

अगले महीने होगी रिलीज मिशन मंगल: भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन पर बनी फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

Posted By: Priyamvada M