निर्माताओं के बजट पर नहीं लगेगा “कलंक”…

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) फिल्म ‘कलंक’  में 1940 के समय की इस कहानी का निर्देशन  अभिषेक वर्मन ने किया है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान पार्टीशन के समय की कहानी है। कलंक भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म लगभग 2 घंटे 45 मिनट की है| ‘कलंक’ अब 7 दिन में ही बोरिया-बिस्तर  समेटने की तैयारी हो चुकी है। आने वाले शुक्रवार तक ही इसके पास कमाई का मौका है। 7 दिनों में इसने 70 करोड़ के आंकड़े को छुआ है।

लागत इसकी 150 करोड़ थी, फिर भी यह निर्माताओं के लिए नुकसान का सौदा नहीं साबित हुई है। करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला के पास काफी बड़ी रकम तो डिजिटल राइट्स से ही आ गई थी। विदेश में भी इसे करोड़ों में बेचा गया। फिल्म को दर्शकों से मिली जुली रिस्पांस मिली है। कुछ ने फिल्म की खूब तारीफ की.. तो कुछ ने फिल्म को बुरी तरह नकार दिया। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल और इंटेंस बताई जा रही है। डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स से इसे 75 करोड़ रुपए मिले हैं। ओवरसीज राइट्स से करीब 25 करोड़ रुपए की रकम हासिल की जा चुकी है।

इस तरह 100 करोड़ तो पहले ही जेब में थे। तो अगर टिकट खिड़की पर इसका सफर 90 करोड़ के आसपास भी थमता है तो मेकर्स को कोई नुकसान नहीं होने वाला। वही फिलहाल सिनेमाघरों में बुकिंग की स्थिति बेहद खराब है। यह एक लव स्टोरी है, जो आपको इमोशनल कर जाएगी। यह करण जौहर की  ड्रीम प्रोजेक्ट है और 15 वर्ष से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता यश जौहर के काफी नजदीक थी।

कलंक भारत में लगभग 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जिस गति से यह कमाई कर रही है, उससे ‘टिकट खिड़की पर इसकी लागत बाहर आती नहीं दिख रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं। इसे हर जगह सिरे से खारिज किया गया है।बताया जाता है कि इस फिल्म में उस दौर की कहानी दिखाई जाएगी जब तवायफों और लोहारों ने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए थे। कलंक में वरूण, आलिया, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं।