देश के युवाओं को जात-पात और पंथ समझ नहीं आते…

देश – विदेश

देश/विदेश – लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के दरभंगा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। वहीँ दरभंगा में  पीएम ने लालू यादव पर तंज करते हुए कहा कि महामिलावटी लोग आतंकवाद को मुद्दा नहीं मानते। ये नया हिंदुस्तान आतंकियों को उनके अड्डे में घुसकर मारेगा। जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे।  आपको बता दे कि दरभंगा में भाजपा ने गोपालजी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। जिनके समर्थन में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया.

वहीँ अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को जात-पात और पंथ समझ नहीं आते, वे सशक्त भारत चाहते हैं। मां भारती की सुरक्षा और शांति का दायित्व सभी भारतीय मिलकर निभा रहे हैं। ये नए भारत की ललकार है। युवाओं को एनडीए गठबंधन पर भरोसा है। इसे जीत जरूर मिलेगी.