दिग्विजय सिंह को साध्वी प्रज्ञा ने बताया आतंकी…

देश – विदेश

देश/विदेश – भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा को सीहोर में चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन कर रही थीं तो उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने फैक्टरियां बंद कराईं। लोगों को बेरोजगार किया और खुद का व्यवसाय बढ़ाया। आप लोगों ने यह सब स्वयं भोगा है। साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय को आतंकवादी बताया, जिसके बाद चुनाव आयोग ने रिपोर्ट इस मामले मांगी है।

वहीँ इसी के सात ही प्रज्ञा ने आगे कहा एक बार फिर ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है’ वहीँ बताया कि राज्य में 16 साल पहले उमा दीदी ने हराया था और वह 16 साल मुंह नहीं उठा पाया, और राजनीति कर लेता इसकी कोशिश नहीं कर पाया। अब फिर से सिर उठा है तो दूसरी सन्यासी सामने आ गई है जो उसके कर्मों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रज्ञा यहीं नहीं रुकीं, श्यामपुर में सभा में बोलीं कि कांग्रेस साधु-संतों पर भगवा आतंकवाद का आरोप लगाकर जेल भेजती है।  हालाँकि प्रज्ञा के बयान की जांच चुनाव आयोग कर रहा है.