पाकिस्तान ने इस अभिनेता पर लगाया था प्रतिबंध….

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :- कुछ किरदार अपनी हकीकत और फ़साने से होते हैं जुदा…. हर  किरदार  के पीछे  होती है अदाकार की अदा…. जी हाँ …  हम किसी और की नहीं बल्कि बीते ज़माने के बेहतरीन  अभिनेता  फिरोज़ खान की बात कर रहें हैं. आपको जानकार हैरानी होगी की अफगानिस्तान से विस्थापित होकर  उनका परिवार भारत  आया था. उनका  जन्म  साल  1939 को हुआ था … फिरोज खान का फिल्मों में एक अलग ही अंदाज था। जिसके लिए उन्हें हमेशा से ही पसंद किया गया.  उनके शाही स्टाइल और संवाद बोलने की अदा को लोग बहुत पसंद करते थे।

अगर बात करें  हीरो के रोल  की तो दर्शकों ने तो उन्हें पसंद किया ही विलेन के किरदार में भी वे बेहद सराहनीय रहे.  यह नहीं अभिनेता अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते थे। उनकी बेबाकी की वजह से साल 2006 में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने उनके पाकिस्तान में आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।  अब ज्यादा कुछ सोचे इससे पहले आपको बता दे की फिरोज जब अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताजमहल को रिलीज करने लाहौर गए थे तब उन्होंने भारत और पाकिस्तान के मुसलामानों की स्थिति को लेकर एक टिप्पणी की थी। एक कार्यक्रम में उनसे भारत में मुसलमानों की खराब हालत को लेकर सवाल किया गया था जिसपर फिरोज ने अपने जवाब में कहा था, भारत धर्म निरपेक्ष देश है।

यह भी पढ़े- …अभिनेता सलमान खान के घर जल्द बजेंगे शादी के ढोल…

 हमारे यहां मुसलमान प्रगति कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति मुस्लिम हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था, लेकिन यहां उनकी हालत बाद से बत्तर हो गयी हैं. हमारी भारतीय फिल्में इतनी प्रभावशाली होती हैं कि आपकी सरकार उसे ज्यादा वक्त के लिए रोक नहीं सकती। जिसके बाद उनका यह बयान सुर्ख़ियों में रहा था और इसपर बेहद बवाल भी मचा था.