प्रियंका चोपड़ा के घर आया “नन्हा मेहमान”….

मनोरंजन

मनोरंजन-जगत (जनमत) :-  “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा  और निक जोनस की शादी को  जल्द ही एक साल पूरा हो जाएगा. वहीँ शादी की पहली सालगिरह के जश्न को मनाने के लिए प्रियंका और निक काफी  दोनों ही बेहद उत्साहित नज़र आ रहें  हैं। वहीँ सालगिरह से ठीक पहले प्रियंका और निक के घर “नन्हा मेहमान” आ गया है। इसके साथ ही एक वीडियो साझा किया है जो वायरल हो रहा है। वहीँ इस मेहमान की जानकारी खुद निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी।

वहीँ निक के इस पोस्ट पर प्रियंका ने भी कमेंट किया साथ ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया। प्रियंका ने वीडियो साझा करते हुए लिखा- ‘ढेर सारी क्यूटनेस एक ही फ्रेम में। सालगिरह की ढेर सारी बधाई।’ निक जोनस ने कुछ दिन पहले शादी की पहली सालगिरह किस तरह मनाएंगे इस पर जानकारी दी थी। अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए निक जोनस ने कहा था- ‘मैं अभी नहीं बताऊंगा कि सालगिरह को किस तरह मनायेंगे क्योंकि प्रियंका के लिए यह सरप्राइज है। हो सकता है कि वह अभी देख रही हो। अगर ऐसा हुआ, तो मैं नहीं चाहता कि हमारा कोई भी प्लान खराब हो। मैं कुछ दिनों के लिए टूर से छुट्टी लूंगा। यह साल बेहतरीन गया।’  इस वीडियो को साझा करते हुए निक ने लिखा- ‘प्री सुबह आई एक शानदार सरप्राइज लेकर। मिलिए हमारे नए मेहमान गिनो द जर्मन से। सुबह इसे देखने के बाद से मैं अपने चेहरे की मुस्कुराहट रोक नहीं पा रहा हूं और अब अहसास हुआ कि ये क्यों हो रहा है। शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा।’

Posted By :- Ankush Pal