बॉलिवुड की कृति का आज है “जन्मदिन”….

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत): पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलिवुड में भी अपनी सिंगिस और ऐक्टिंग से  सबका दिल जीत चुके दिलजीत दोसांझ के साथ आ रही बॉलिवुड अभिनेत्री कृति सैनन  की अगली फिल्म है अर्जुन पटियाला। कृति इन दिनों अपनी इस फिल्म के  प्रमोशन में जुटी हैं और इस दौरान कृति का हॉट और सेक्सी अंदाज उनके फैन्स  और फॉलोअर्स को काफी पसंद आ रहा है…वही आज कृति सैनन  27 जुलाई को अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं।

कृति सैनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली मे हुआ था| उनके पिता राहुल सैनन एक सीए है जबकि उनकी माँ गीता सेनन देल्ल्ही यूनिवर्सिटी में प्रोफसर है| अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम् से की है।  उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार की पढ़ाई जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा से की है। वही कृति सैनन ने खुद भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हैं।

उन्होंने नोएडा के कॉलेज से बीटेक किया है| फिल्मों के अलावा वह कई सारे ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी आ चुकी हैं, जिनमें अमूल, बाटा, सैमसंग आदि शामिल हैं| कृति बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमा चुकी हैं| कृति सेनन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2014 में तेलुगू फिल्म नेनोक्काडिने से की थी|

कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म “हीरोपंती” से की थी| कृति सैनन ने अपने करियर में ही शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं, मगर वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं| फिल्मों से पहले कृति कई टेलीविजन एडवरटाइजमेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं| कृति को फ़िल्म “हीरोपंती” के लिए फिल्मफेयर, आइफा और बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड मिले थे।

कृति सैनन की एक छोटी बहन नुपुर भी हैं| कृति सैनन के बारे में एक और बात बहुत ही कम लोग जानते है की वो बहुत ही अच्छी ट्रेन्ड कथक डांसर हैं। हमारे  जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से  कृति सैनन  को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|