बॉलीवुड की फैशन क्वीन का आज है जन्मदिन….

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत). बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर  आज 9 जून को अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है और फैंस को बताया है कि इस बार वे अपने जन्मदिन पर हॉलीडे एंजॉय करने वाली हैं। बर्थडे के इस खास अवसर पर सोनम कपूर को फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ही साथ फैंस की ओर से भी ढेरों बधाई मिल रही हैं। बधाई देने वालों में सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का नाम लिस्ट में टॉप पर शामिल है। हालांकि सोनम कपूर ने अभी तक अपने बर्थडे प्लान किसी से शेयर नहीं किए हैं। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे पति संग हॉलीडे पर जाने वाली हैं।

साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’  से सोनम कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 9 जून 1985 को सोनम कपूर का जन्म बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और सुनिता कपूर के घर हुआ था। सोनम कपूर फिल्म निर्माता सुरिन्द्र कपूर की पोती हैं| इसके अलावा सोनम फिल्म निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर और संदीप मारवाह की भतीजी हैं| सोनम कपूर तीनों बच्चों में सबसे बड़ी हैं, बहन हृया और भाई हर्षवर्धन हैं|

काम की बात करें तो सोनम कपूर जल्द फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ ही दक्षिण भारत के अभिनेता दलकीर सलमान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सोनम और अपने पिता अनिल कपूर के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आई थीं। अपनी एक्‍टिंग और खूबसूरती से सोनम ने सभी के दिलों में जगह बनाई। आज उनके लाखों में नहीं बल्‍कि करोड़ों की संख्‍या में फैंस हैं जो उन्‍हें सोशल मीडिया पर उनके जन्‍मदिन पर बधाई दे रहे हैं।

सोनम कपूर की कुछ खास फिल्मे : दिल्ली 6, आयशा, आई हेट लव स्टोरी, मौसम, रांझना, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा और पैडमैन जैसे कई हिट फिल्मों में काम किया| हमारे जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से  सोनम कपूर  को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|