“मर्दानी” ने #MeToo को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान…..

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत): इस समय देश में #MeToo अभियान   ने जहाँ भारत  की बॉलीवुड दुनिया के काले चेहरे को सबके सामने उजागर किया वहीँ इस अभियान में  महिलाओं ने आगे आकर अपनी आपबीती से सभी को अवगत कराया और इसके साथ ही खुद के साथ हुए उत्पीड़न का खुलासा किया।

वहीं कई बड़े नाम इन आरोपों में घिरे हैं। जिसमे बड़े फिल्म डायरेक्टर और फ़िल्मी दुनिया की कई जान्ने माने नामो को कटघरें में खड़ा कर दिया| वही एक मीडिया हाउस को #MeToo अभियान पर इंटरव्यू देते हुए बॉलीवुड की अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपना पक्ष रखा, जिसके बाद रानी ट्रोल हो गईं।

वही अपनी राय की वजह से रानी को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। रानी ने कहा कि, लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस बेहद जरूरी है। लड़कियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी चाहिए, ताकि वे इस तरह के खतरे का सामना कर सके। रानी यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि, मार्शल आर्ट की क्लासेज हर स्कूल के शेड्यूल में शामिल होनी चाहिए।

अप को बता दें कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर आरोप लगाने के बाद, #MeToo अभियान के चलते अब तक कई बॉलीवुड  सेलिब्रिटीज़ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। इस लिस्ट में आलोक नाथ के अलावा रजत कपूर, चेतन भगत, लाश खेर, विकास बहल जैसे कई लोगों के नाम हैं।