नुसरत जहां ने निखिल संग तोड़ी “शादी”…

मनोरंजन

मनोरंजन-जगत (जनमत):- तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच पिछले दिनों रिश्ते में अनबन की खबरें थीं। कहा जा रहा था कि नुसरत निखिल से अलग रह रही हैं। अब खुद अभिनेत्री ने ही अपने इस रिश्ते पर खुलासा कर दिया है। हाल ही में नुसरत जहां के प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थीं, जिसपर निखिल ने कहा था कि उन्हें नुसरत के गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो बच्चा उनका नहीं है। वो दोनों छह महीने से साथ नहीं हैं। अब नुसरत जहां ने कहा है कि निखिल जैन संग उनकी शादी मान्य नहीं है। इसलिए तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता।खुद को रईस बताकर रात के किसी भी समय गैर-कानूनी रूप से उसने मेरे बैंक अकाउंट्स से पैसे लिए। हम दोनों के अलग होने के बाद भी ये जारी है।

नुसरत ने स्टेटमेंट जारी कर कई खुलासे किए हैं। नुसरत ने 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। नुसरत ने एक बयान में कहा है, ‘एक विदेशी भूमि पर होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी अमान्य है। इसके अलावा, क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए इसे भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।’इतना ही नहीं नुसरत ने निखिल पर पैसों के हेरफेर का भी आरोप लगाया है। नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके अकाउंट से पैसे निकाले हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…