शाहरुख की डूबती नैया पर लगाएगे ये “देवदूत”….

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत) बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बॉलीवुड दुनिया के उन अभिनेताओ में से एक है जिन्होंने अपने अभिनय से  फिल्म इंडस्ट्री से ले कर अपने फैन्स के दिल में जगह बना रखी है| वही शाहरुख के फैन्सो का कहना है ही वो शाहरुख की किसी भी फिल्म को मिस नहीं करते| शाहरूख खान का बॉक्स ऑफिस सफर हमेशा कमाल  का रहा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहरूख के साथ साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर अटली कुमार एक मर्सल  रीमेक कर रहे हैं शाहरूख खान अटली कुमार से मिलने उनके दफ्तर भी पहुचे। वही कुछ लोगो का  कहना था कि मर्सल रीमेक बन रही है और कुछ का कहना था कि ये  मीटिंग, थालापती 63 में शाहरूख खान के एक कैमियो के लिए है। लेकिन लगता है कि शाहरूख खान का अगला प्रोजेक्ट अब फाईनल हो चुका है। इस मसाला फिल्म को अटली कुमार डायरेक्ट करेंगे।

फिलहाल इस फिल्म की कोई भी डीटेल्स  किसी को नहीं पता| वही ये खबर शाहरूख खान के लिए बहुत अच्छी है क्यू की शाहरूख को एक मसाला फिल्म की बहुत ज़रूरत है। शाहरूख का करियर इस समय जिस  दिशा की तरफ है, अटली उनके लिए फरिश्ता बनकर आए हैं। अटली कुमार दर्शकों की बहुत अच्छी तरह से नब्ज़ पहचानते हैं।

उनकी इसी कला से साउथ में उनके ब्लॉकबस्टर होने  का राज़ है कि उन्हें मालूम है कि ऑडियंस को क्या चाहिए। अब देखना है कि  अपने हिंदी डेब्यू के साथ अटली, हिंदी ऑडियंस का दिल कैसे जीत पाते हैं। शाहरुख अपने स्वभाव की सरलता से भी सब का दिल जीत लेते है| शाहरुख खान की फिल्में ही नहीं रियल लाइफ भी काफी फिल्मी है, चाहे वो उनकी संघर्ष  भरी कहानी हो या लव स्टोरी हो या सलमान खान से उनकी यारी।