मशहूर अभिनेता और लेखक गिरीश कर्नाड ने दुनिया को कहा “अलविदा”…

मनोरंजन

मनोरंजन जगत (जनमत) :- अपनी प्रतिभा से लोगो के दिलों में विशेष जगह बनाने वाले देश के जाने माने नाटककार, समकालीन लेखक  और अभिनेता  व  फिल्म निर्देशक गिरीश कर्नाड  ने  बंगलूरू स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। कर्नाड को पिछले साल दिल्ली के तीनमूर्ति सभागार में अमर उजाला ने शब्द सम्मान समारोह में ‘आकाशदीप’ सम्मान से सम्मानित किया था। उनके निधन से पूरा कला जगत शोक में है। 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले गिरीश कर्नाड पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित हो चुके हैं। पीएम मोदी ने भी दुख जताते हुए कहा कि गिरीश कर्नाड हरेक माध्यमों में अपनी बहुमुखी अभिनय के लिए याद किए जाते रहेंगे। आने वाले सालों में उनके काम की लोकप्रियता बनी रहेगी।

इसी के साथ पीएम ने कहा कि हम उनके निधन से बेहद दुखी हूं।  आपको बता दे कि  इनका सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कई बार अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके थे। गिरीश देश के साहित्य, नाटक और फिल्म जगत में बड़ी हस्ती माने जाते रहे हैं। उनके द्वारा रचित हयवदन, तुगलक, तलेदंड, नागमंडल और ययाति जैसे नाटक बहुत लोकप्रिय हुए हैं और भारत की कई भाषाओं में इनका अनुवाद और मंचन होता आ रहा है।