#MeToo : अब इस मशहूर डायरेक्टर और अभिनेता पर लगे गंभीर आरोप…

Exclusive News मनोरंजन

मनोरंजनजगत (जनमत) :- अभी हाल ही में जहाँ #MeToo अभियान ने जहाँ बॉलीवुड में तनुश्री और नाना पाटेकर का विवाद  सभी के सामने उजागर किया वहीँ अब एक के बाद एक आरोपों का दौर ज़ारी हो गया है. बॉलीवुड के इस काले चेहरे से पर्दा भी उठ रहा है . अब इसी अभियान में हीरो, कर्मा व खलनायक सरीखी मशहूर फिल्मों के निर्देशक रहे सुभाष घई पर भी एक अनजान महिला ने ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि 73 वर्षीय घई ने इस आरोप से इनकार  किया है .


आपको बता दे की मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई   के साथ ही  जाने माने एक्टर पीयूष मिश्रा  पर भी  एक महिला ने आरोप लगायें गएँ हैं.   वहीँ  केतकी जोशी नाम की एक लड़की ने पीयूष मिश्रा पर उन्हें छेड़ने और उनसे बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े- मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कीमत है कुछ नोट के टुकड़े….

हालाँकि इस मामले में चौकाने वाली बात यह है की पीयूष मिश्रा ने अपनी और से इस मामले में लग रहें आरोपों पर सफाई दी है और कहा है की ‘मैं शराब के नशे में था। अगर ऐसा हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं।’ वहीं एक महिला ने सुभाष घई पर होटल में रेप का आरोप लगाया है। मामले में सुभाष घई ने सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि अब ये फैशन बन गया है।