इस मशहूर चित्रकार का 500 सालों बाद होगा DNA टेस्ट

Exclusive News

एक्सक्लूसिव न्यूज़(जनमत) लियानार्दो-द-विंसी एक ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,अद्भुद प्रतिभा सम्पन्न कलाकार के साथ साथ दूरदर्शी वैज्ञानिक भी थे जिन्होंने चित्रकारी की कला को नई  ऊँचाइया दी| लियानार्दो द विन्सी का जन्म 15 अप्रैल 1452 को इटली के एक गाँव विंसी में हुआ था | पेंटिंग ‘मोनालिसा’ के चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के बालों का मृत्यु के 500 वर्ष बाद DNA टेस्ट होगा।

वही मंगलवार को इस बात की इस बात की घोषणा की गई की इन के बालों को बृहस्पतिवार को इटली में फ्लोरेंस  शहर के एक म्यूजियम में रखा जाएगा। उनकी चित्रकारी एवं अभियांत्रिकी संबधी योग्यता इतनी बेजोड़ थी कि आने वाले वैज्ञानिकों के लिए वे प्रेरणास्त्रोत और आधारस्तम्भ बने रहेंगे |वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को चित्रकार की  मृत्यु की 500वीं वर्षगांठ है। विंची के इन बालों को अमेरिका के एक निजी संग्रह से बरामद किया गया था। DNA टेस्ट के बाद 2 इतिहासकार उनपर शोध करेंगे, ताकि उनके अवशेषों के बारे में पता लगाया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, विंची की मृत्यु फ्रांस के अंबोइस शहर में 1519 में 67 वर्ष की उम्र में हुई थी। इतिहासकारों का मानना है कि 1863 में खुदाई के दौरान कुछ हडि्डयां मिली थीं, जो चित्रकार विंची की थीं। इसका पता DNA से लगाया जा सकता है। एक चित्रकार के रूप में उनके द्वारा बनाई गयी पेंटिंग “मोनालिसा” दुनिया की महान तस्वीर मानी जाती है। लिओनार्दो दा विंची ने कई अभूतपूर्व आविष्कारों की डिज़ाइन तैयार की थी।