पीएम मोदी के लद्दाख दौरे के बाद चीनी सेना पीछे हटने को हुई “मजबूर”

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- पीएम मोदी के लेह दौरे के बाद लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों ने अपने स्थान से पीछे हटना शुरू कर दिया है। हालाँकि भारतीय सेना भी अपने स्थान से पीछे हटी है। जानकारी के मुताबिक 48 घंटों तक चली गहन कूटनीतिक चर्चा, सैन्य जुड़ाव और संपर्क के चलते चीनी सैनिक पीछे हटने को तैयार हुए हैं।  वहीं जानकरी के मुताबिक , भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि सीमा विवाद को लेकर कोर कमांडर स्तर की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप चीनी सेना ने विवाद वाले क्षेत्र से टेंट, वाहनों और सैनिकों को 1-2 किलोमीटर पीछे कर लिया है। सूत्रों ने बताया है कि चीनी भारी बख्तरबंद वाहन अभी भी गलवां नदी क्षेत्र के गहराई वाले इलाके में मौजूद हैं।

हालांकि चीनी सैनिक पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 से पीछे हटे हैं। बता दें कि, यहीं पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। बताया गया है भारतीय सेना भी थोड़ा पीछे हटी है। वहीं, चीनी सैनिकों की इस स्थिति को लेकर भारतीय सेना की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।  भारतीय सेना सतर्कता के साथ स्थिति की निगरानी कर रही है।

Posted By:- Ankush pal

Correspondent,Janmat News.