गोवा के लोगों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है- फडणवीस

देश – विदेश राजनीति

देश/विदेश (जनमत) :- गोवा की 40 और मणिपुर की 60 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हुए थे जबकि मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को वोटिंग हुई थी। मणिपुर में दोनों चरणों में कुल 265 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि गोवा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। मणिपुर में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है तो गोवा में पार्टी बहुमत से सिर्फ दो सीट दूर है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोवा के लोगों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है। हम 20 सीट के करीब पा रहे हैं। लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। जहां तक सरकार का सवाल है तो निर्दलीय प्रत्याशी और एमजीपी हमारे साथ है। हम सबको साथ लेकर अपनी सरकार बनाएंगे।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोवा के लोगों ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है। हम 20 सीट के करीब पा रहे हैं। लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। जहां तक सरकार का सवाल है तो निर्दलीय प्रत्याशी और एमजीपी हमारे साथ है। हम सबको साथ लेकर अपनी सरकार बनाएंगे। मणिपुर के रुझानों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलती दिख रही है। हेंगांग सीट से खुद सीएम एन बीरेन सिंह 18,271 मतों से आगे चल रहे हैं। इस बीच एन बीरेन सिंह के इम्फाल स्थित आवास पर जश्न शुरू हो गया है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..