जापान के पूर्व पीएम को दिनदहाड़े मारी गयी “गोली”

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :-     दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से हर कोई हैरान हैं. आपको बता दे की शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हालाँकि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है। 41 वर्षीय हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया बताया जा रहा है. वह जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक  भी रहा है।

 

वहीँ इस हमले के बाद से पूर्व पीएम की साँसे लगभग थम से गयीं हैं और हालात बेहद नाजुक बनी हुई है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..