ट्रंप ने ‘फेसबुक फॉलोअर’ पर पेश की सफाई…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- फेसबुक फॉलोइंग के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  अपनी तरफ से सफाई पेश की है और बताया कि 1.5 अरब भारतीय लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनसंख्या की वजह से फेसबुक पर बढ़त हासिल हुई  है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी 1.3 अरब है। आपको बता दें कि ट्रंप ने पहले दावा किया था कि फेसबुक पर फॉलोअर्स के मामले में मोदी दूसरे स्थान पर हैं और वह खुद पहले स्थान पर हैं, इसकी जानकारी फेसबुक के कार्यकारी अध्यक्ष मार्क जुकरबर्ग ने उन्हें सीधे तौर पर दी है। हालाँकि इस बयान के बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया.

इसी बयान पर ट्रंप ने लास वेगास में होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी संबोधन में कहा कि मैं अगले सप्ताह भारत जा रहा हूं और हम लोग बात कर रहे हैं। आप जानते हैं, उनके पास 1.5 अरब लोग हैं। प्रधानमंत्री मोदी फेसबुक पर दूसरे स्थान पर हैं। आप सोचिए। क्या आपको पता है कि पहले नंबर पर कौन है? ट्रंप। क्या आप विश्वास करेंगे? नंबर वन। मुझे पता चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को फेसबुक पर चार करोड़ 40 लाख लोग फॉलो करते हैं, वहीं ट्रंप को दो करोड़ 70 लाख लोग फॉलो करते हैं जबकि अमेरिका की कुल जनसंख्या 32 करोड़ 50 लाख है।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent, janmat News.