विजयदशमी पर भारत को मिलेगा “आसमान का बाहुबली”

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- राजनाथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा भी इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ होंगे। वहीँ राजनाथ तीन दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंच चुके हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भारत फ्रांस के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। फ्रांस मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपेगा। वहीं, पेरिस रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि राफेल सौंपे जाने को लेकर हर कोई उत्साहित है।

राफेल विमान आधिकारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल हो जाएगा। हर भारतीय इसका गवाह बनेगा। हाल के वर्षों में भारत-फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आई है। दोनों देशों के रिश्ते को और गहरा करना है।  जानकारी के मुताबिक, पायलटों और अधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद मई 2020 में राफेल भारत पहुंचने लगेगा। सिंह विजयादशमी के अवसर पर फ्रांस में ही शस्त्र पूजा भी करेंगे और राफेल लड़ाकू जेट में उड़ान भी भरेंगे।राफेल लड़ाकू विमान डील भारत और फ्रांस की सरकार के बीच सितंबर 2016 में हुई थी। इसमें वायुसेना को 36 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान मिलेंगे। भारत अपने पूर्वी और पश्चिमी मोर्चों पर वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए राफेल ले रहा है। मोदी सरकार के दौरान एक राफेल करीब 1600 करोड़ रुपए का पड़ेगा।

Posted By :- Ankush Pal