देश चाहता है की “हॉकी के जादूगर” को मिले “भारत रत्न”….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- हॉकी के जादूगर भारतीय लीजेंड मेजर ध्यानचंद का आज 115वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बेटे अशोक कुमार ने कहा कि ध्यानचंद को हमेशा भारत रत्न देने की मांग उठती रही है। यह हमारी नहीं, बल्कि आम जनता की मांग है।मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के हॉकी से जादू दिखाने को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

ध्यानचंद ने भारत को लगातार 3 बार ओलिंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। ध्यानचंद की बॉल पर पकड़ बेजोड़ थी, इसलिए उन्हें ‘द विजार्ड ऑफ इंडियन हॉकी’ कहा जाता था। ध्यानचंद ने अपने इंटरनेशनल करियर में 400 से ज्यादा गोल किए। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 1948 में खेला था। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी ध्यानचंद के सम्मान में वीडियो शेयर किया। अशोक कुमार भी हॉकी लीजेंड रहे हैं। उन्होंने 1975 में पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप में विजयी गोल किया था। यह मैच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुआ था। देश चाहता है की मेजर ध्यानचंद को मिले भारत रत्न….यही सभी की इच्छा है.

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent,Janmat News.