पुलिस मुठभेड़ में मारे गए “हैदराबाद कांड” के चारों आरोपी…

Exclusive News देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- देश को झकझोर देने वाले हैदराबाद काण्ड ने जहाँ लोगो की आँखें नाम कर दी. वहीँ इसी कड़ी में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। वहीँ इस मामले में तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में गोली मारी गयी. इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस प्रकरण पर शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने कहा, ‘सायबराबाद पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए लाई थी ताकि घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ा जा सके। इसी बीच आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीने और उनपर फायरिंग की। वहीँ इसी के चलते आत्मरक्षा में पुलिस ने उन्हें गोली मारी जिसमें आरोपियों की मौत हो गई। वहीँ पुलिस ने आत्मरक्षा के चलते अपने बचाव में गोली मारी.

जानकारी के मुताबिक सुबह तीन से छह बजे के बीच यह मुठभेड़ हुई.  साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा, ‘आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह मारे गए। सभी की मौत सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच हुई। मैं घटनास्थल पर पहुंच गया हूं और जल्द ही आगे की जानकारी आपको दे दी जाएगी.  इन सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड में रखा गया था। पुलिस चारों आरोपियों को उसी फ्लाईओवर के नीचे ले गई थी जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। यहां पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट किया जा रहा था। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं जिसमें उनकी मौत हो गई। आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने की पुष्टि पुलिस आयुक्त ने की है। इसी दौरान धुंध का फायदा उठाते हुए उन्होंने भागने की कोशिश की जिस बीच यह पूरी मुठभेड़ हुई.

Posted By :- Ankush Pal