बोस्टन में गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत).शुक्रवार को अमरीका के बॉस्टन शहर में गैस पाइपलाइन फटने से कई ब्लास्ट हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ब्लास्टो में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही 12 लोग जख्मी हैं और करीब 8 हजार लोग बेघर हो गए।

इलाके में और भी ज्यादा ब्लास्ट न हों इसके लिए बिजली के साथ गैस सर्विस भी रोक दी गई. इस ब्लास्ट में दर्जनों घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार घरों में जो गैस पहुंचाने की मुख्य पाइपलाइन है उस पाइपलाइन में दबाव बढ़ने के कारण ये ब्लास्ट हुआ है।

वही प्रांत के गर्वनर ने कहा कि पहली प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होते ही विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।