भारत ने फेसबुक से पूछा यह सवाल…

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत).फेसबुक ने अपने मंच में एक नया विस्तार किया है जिसके अंतरगत फेसबुक फोटोज और वीडियोज के लिए फैक्ट-चेकिंग उपकरण का विस्तार कर रही है। सोशल नेटवर्किंग मंच पर ये उपकरण टेक्स्ट और लिंक्स के लिए पहले से ही प्रदान की है. इसी बीच खबर आ रही है की फेसबुक से हाल ही में भारतीय यूजरों के अकाउंट हैक होने पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपडेट उपलब्ध कराने को कहा है।

आईटी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फेसबुक को सोमवार को मौखिक रूप से कहा गया है। उसे सरकार को हाल के हमले से प्रभावित भारतीय उपयोक्ताओ की संख्या की जानकारी देने के लिए कहा गया है।वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक के अधिकारियों ने कहा कि वे लोग इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं और दो दिनों में वापस आएंगे। सोशल मीडिया पोर्टल पर करीब पांच करोड़ अकाउंट प्रभावित हुए हैं।

शुक्रवार को फेसबुक सीईओ ने हैकिंग की जानकारी दी थी, पर यह नहीं बताया कि किस देश के कितने उपयोक्ता प्रभावित हुए हैं. फेसबुक के सबसे ज्यादा 27 करोड़ यूजर भारत में ही हैं. इसी साल इंग्लैंड की डेटा माइनिंग फर्म कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 8.7 करोड़ उपयोक्ताओ का डेटा चुराया था. उसमें भारत के 5.6 लाख थे.

ये भी पढ़े –

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी …