भारत बना अंतरिक्ष का “बाहुबली”……

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम अहम सन्देश दिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि भारत ने आज मिशन शक्ति का सफलतापूर्वक पूरा किया और अपने सभी लक्ष्यों को हासिल किया. भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बना जिसने यह  सिद्धि हासिल की है. भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन गया है। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि कुछ ही समय पहले हमारे वैज्ञानिकों ने लो अर्थ ऑरबिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। ये लक्ष्य 300 किलोमीटर दूर था।

वहीँ इस लक्ष्य को भेदने में वैज्ञानिकों को सिर्फ 3 मिनट में का समय लगा है .भारत में ही निर्मित ए-सैट मिसाइल से मिली कामयाबी।भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व की बात कही है और अपना संबोधन भारत माता की जय के साथ ख़त्म किया.