मुख्यमंत्री साहब ने नहीं भरा “पानी का बिल”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आवास पर करीब साढ़े सात लाख रुपये पानी का बिल बकाया है। डिफॉल्टर की इस लिस्ट में महाराष्ट्र के  कई मंत्रियों के नाम भी हैं। जानकारी के मुताबिक ये मामला एक आरटीआई से सामने आया है। जिसमें इस बात का पता चला है कि महाराष्ट्र में मंत्रियों और नेताओं के सरकारी आवास पर ही बीएमसी का करीब आठ करोड़ रुपये बकाया है। आरटीआई के माध्यम से ये नाम सामने आए हैं।

वहीं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में उनके अलावा पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं का लिस्ट में नाम शामिल है।  देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ को बृहनमुबंई नगर निगम (बीएमसी) ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि लिस्ट में राज्य के मुख्यमंत्री का नाम पहले स्थान पर है।