ये टैगोर और जनगण मन का अपमान नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल का “अपमान” है…

देश – विदेश

देश/ विदेश (जनमत) :- बढती ठण्ड के बीच पश्चिम बंगाल में  सियासी तापमान बढ़ता चला जा रहा है, यहं पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी जंग बेहद तेज हो गई। राज्य ममता सरकार और केंद्र सरकार के बीच लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को आक्रामक तेवर में नजर आईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं।

साथ ही कहा कि गृह मंत्री अमित शाह एक का होकर बात कर रहे हैं। गृहमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव जीतने के लिए झूठा प्रचार-प्रसार कर रही है। सही समय आने पर जनता ही इसका जवाब देगी। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। केंद्र सरकार राज्य में झूठ फैला रही है। ममता बनर्जी ने  कहा कि गलत तथ्य बोलकर अमित शाह बंगाल के लोगों का अपमान न करें। रवींद्र नाथ टैगोर और जनगण मन का अपमान किया जा रहा है, यह टैगोर और जनगण मन का अपमान नहीं है, सीधे पश्चिम बंगाल की जनता का अपमान है।

Posted By:- Ankush Pal…