सुयश कुमार द्विवेदी को मिलेगा शोभना सम्मान-2019

सुयश कुमार द्विवेदी को मिलेगा शोभना सम्मान-2019

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत):- हर वर्ष की भांति इस बार भी शोभना वेलफेयर सोसाइटी शोभना सम्मान समारोह का  आयोजन करने जा रही है। यह सोसाइटी द्वारा आयोजित छठा सम्मान समारोह है। इस बार भी सोसाइटी द्वारा देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में अपना सक्रिय एवं सार्थक योगदान देनेवाले सुधीजनों को शोभना सम्मान-2019 से विभूषित किया जाएगा।

इस समारोह के संयोजक श्री सुरेश तोमर ने बताया कि यह सम्मान समारोह दिनांक 12 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में  गांधी शांति प्रतिष्ठान के सभागार में सायं 5.30 से रात्रि 9 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में  गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के चर्चित युवा कवि सुयश कुमार द्विवेदी को शोभना सम्मान-2019 से विभूषित किया जाएगा। सम्मान समारोह का संचालन युवा साहित्यकार सुमित प्रताप सिंह करेंगे। इस अवसर पर युवा साहित्यकार सुमित प्रताप सिंह की आठवीं पुस्तक जैसे थे (उपन्यास) का विमोचन भी किया जाएगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey