हमारा लक्ष्य भाजपा को सत्ता से “उखाड़” फेकना है…

देश – विदेश

देश/विदेश – दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आधे चुनाव के बाद यह तय हो चुका है कि मोदीजी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने रोजगार और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने राफेल विमान सौदा से लेकर मसूद अजहर को लेकर मीडिया के सवालों पर जवाब दिए। महागठबंधन और वोटकटवा मामले को लेकर राहुल गाँधी ने साफ़ कहा कि हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को हराना है।

इसी के साथ ही कांगेस अध्यक्ष ने किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं, इसलिए भाजपा चुनाव हार रही है.सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस या भाजपा ने नहीं किए हैं, भारतीय सेना ने किया है। 70 साल से सेना अपना काम करती आई है। सेना ने कांग्रेस के शासन में भी अपना काम किया है, पूरा डॉक्यूमेंट है, हमारे पास सेना के अधिकारी का। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तो यह उनकी कामयाबी है। इसमें नरेंद्र मोदी का क्या योगदान है,  चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं।