हम शिवसेना के साथ मिलकर लड़ेंगे “विधानसभा चुनाव”….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। फडणवीस ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 162 सीटों पर और शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।  फडणवीस ने अपने बयान में कहा कि  ‘मैं कह रहा हूं कि इसमें कोई अनिश्चितता नहीं है कि हम शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है, खबरों पर भरोसा मत करिए।

साथ ही बताया कि फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने शिवसेना के लिए शर्त नहीं रखी है, इस बारे में सौहार्द्रपूर्ण तरीके से निर्णय किया जाएगा। महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी.  साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि आपको क्या किसी प्रकार की शंका है।’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में राजग सरकार के सत्ता में दोबारा लौटने पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय शिवसेना का होगा। हालाँकि राजनीती में कब क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता है.

Posted By- Ankush Pal