दरियादिली दिखाते हुए “चीनी सैनिक” को भारत ने वापस लौटाया…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) –  पूर्वी लद्दाख में शुक्रवार को पकड़े गए ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) के सैनिक को भारतीय सेना ने आज वापस चीन को सौंप दिया है। वहीँ जानकारी मिल रही है कि यह चीनी सैनिक 8 जनवरी को गलती से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर के भारतीय सीमा में घुस आया था. चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) के सैनिक को शुक्रवार सुबह पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो के दक्षिणी किनारे वाले क्षेत्र में पकड़ा गया। चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय हिस्से में आ गया था।

ये भी जानकारी मिल रही है कि पूर्वी लद्दाख में सुबह 10:10 बजे पर चुशूल-मोल्दो सीमा स्थल पर सैनिक को चीन को सौंप दिया गया। भारतीय सेना ने शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो (झील) के दक्षिणी तट पर भारतीय भू-भाग एक चीनी सैनिक को दबोचा था। सेना ने बताया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का एक सैनिक एलएसी पार कर भारतीय सीमा में आ गया था। इसके बाद उसे वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उस सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक गया था। भारतीय सेना ने चीनी सैनिक को ऐसे समय में वापस लौटाया है, जब पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गत आठ महीने से गतिरोध जारी है।

Posted By:- Ankush Pal…

Special Desk.