कारोबारी जगत में जारी हैं गिरावट का “दौर”…

देश – विदेश

कारोबारी जगत (जनमत):-  बाजार में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। सेंसेक्स 386.89 अंकों की गिरावट के साथ 48793.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.69 फीसदी नीचे 14,450.15 के स्तर पर था।  सेंसेक्स 370.57 अंक (0.75 फीसदी) नीचे 48809.74 पर पहुंच गया और निफ्टी 116.50 अंकों की गिरावट के साथ 14432.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सुबह 9.15 बजे- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 57.07 अंकों (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,123.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 14,518.55 के स्तर पर खुला था।

आज शुरुआती कारोबार में 518 शेयरों में बढ़त आई, 1060 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही इसमें जोरदार गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में मंथली एक्सपायरी के दिन बिकवाली है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.85 अंक यानी 1.06 फीसदी नीचे 14,394.55 के स्तर पर था। सुबह 10.55 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 587.7 अंकों (1.19 फीसदी) की गिरावट के साथ 48592.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…