राफेल के तीन लड़ाकू विमानों की खेप जल्द पहुचेगी “भारत”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भारत सरकार देश की सेनाओं को और ताकतवर बनाने में जुटी है। चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के साथ जारी तनाव के चलते भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की ताकत में और अधिक इजाफा होने वाला है।फ्रांसीसी और भारतीय राजनयिकों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना की एक टीम तीन राफेल को अंबाला लाने के लिए पहले ही फ्रांस पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि  राफेल के इन तीन लड़ाकू विमानों की खेप इस माह के अंत तक भारत पहुच जाएगी.

दरअसल  भारत ने फ्रांस सरकार के साथ सितंबर, 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा किया था। फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था। उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने तकनीकी स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है। राफेल नवीनतम हथियारों और सुपीरियर सेंसर से लैस लड़ाकू विमान है। आगामी चार दिनों में तीन और लड़ाकू विमान राफेल अंबाला में लैंड करेंगे। इसके बाद अप्रैल के मध्य तक नौ और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचेंगे। इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में हाल्ट किया था, जहां उसने ईंधन भरा था। राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था, तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

SPECIAL DESK.