अभिनेत्री से सांसद बनी किरण खेर का आज है जन्मदिन....

अभिनेत्री से सांसद बनी किरण खेर का आज है जन्मदिन….

व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्ति विशेष (जनमत). किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्री के साथ – साथ राजनेत्री है| ये चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की सांसद है और बॉलीवुड अभिनेता अनुपन खेर की पत्नी है| किरण खेर आज 14 जून को अपना 64 जन्मदिन मना रही है। किरण का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में  एक सिख परिवार में हुआ था। वो अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी इस फ़िल्म में उनके अभिनय की सब ने खूब तारीफ़ की |

किरण खेर ने छोटे पर्दे और थियेटर में भी काम किया है। किरण खेर की पहली  शादी गौतम बेरी से हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता पांच बरस में ही खत्म हो  गया। गौतम बेरी से तलाक के बाद किरण ने अनुपम खेर से सन्  1985 में शादी कर ली थी। सन् 1980 में किरण फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई आ गईं। तब किरण को  बिजनेस मैन गौतम बेरी से प्यार हो गया फिर दोनों ने शादी कर ली और कुछ ही सालों बाद किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। गौतम से किरण ने  लव मैरिज की थी, लेकिन वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। वहीं अनुपम खेर भी अपनी शादी से खुश नहीं थे। इस बीच दोनों एक प्ले करने के लिए कोलकाता पहुंचे।

वही दोनों की मुलाकात हुई और इस दौरान उन्हें पहली बार प्यार का  एहसास हुआ। अनुपम खेर ने ही किरण खेर से पहल अपने दिल की बात कही। अनुपम के दिल की बात सुन कर किरण  खेर को भी लगा कि इतने सालों की इस दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार था। फिर दोनों ने शादी कर ली। अनुपम ने किरण की पहली शादी से हुए बच्चे  सिकंदर को अपना नाम दिया। किरण और अनुपम का अपना कोई बच्चा नहीं है। किरण एक कामयाब और अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं। बहुत कम लोग जानते है कि किरण ने दीपिका पादुकोण के पिता  प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल तक बैडमिंटन खेला हैं किरण खेर ने पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में स्नातक किया है। इनकी दो बहनें हैं। एक कंवल ठक्कर कौर, जो अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दूसरी बहन का नाम शरणजीत कौर संधु हैं।

इनका  एक भाई भी था, जिसकी  साल 2003 में एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वही किरण ने साल 1996 में अमरीश पुरी के साथ श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ में काम किया, जो बहुत ही चर्चित फ़िल्म रही वही इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया। किरण ने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, इस फ़िल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। किरण की एक्टिंग को लोगो ने साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में खूब प्रशंसा की इस फ़िल्म ने किरण को खूब उचाईओ तक पहुचाया| कहा जाता है कि किरण खेर को एक्टर सुनील दत्त बॉलीवुड की दुनिया में लेकर आए थे।

सुनील दत्त ने ही सबसे पहले उनके हुनर को पहचाना था। सुनील दत्त ने उन्हें अपनी एक मूवी में लॉन्च करने का फैसला लिया था। इसकी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वो प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया था। किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘लाडली’ में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘रोको कैंसर’ से भी जुड़ी रहीं।

किरण खेर ने मंगल पांडे, रंग दे बसंती, वीर-जारा, देवदास, कर्ज, हम, मै हूं ना, दोस्ताना, सरदारी बेगम, कभी अलविदा ना कहना, मिलेंगे-मिलेंगे, कमबख्त इश्क, कुर्बान, फना, एहसास, अजब गजब लव, खूबसूरत, टोटल सियापा जैसी कई फिल्में की। हमारे  जनमत न्यूज़ परिवार की तरफ़ से  किरण खेर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com