पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ….

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- सत्ता का सुख केवल वही जान सकते हैं जो सत्ता की कुर्सी पर आसीन हैं.हालाँकि जब कुर्सी जाती है तो काफी कुछ बदल जाता है… वहीँ इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू को राज्य के गन्नवरम हवाई अड्डे पर तलाशी से गुजरना पड़ा है। नायडू ने आम यात्रियों की तरह ही विमान तक जाने के लिए शटल बस से यात्रा की।तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता नायडू को Z+ सुरक्षा मिली हुई है। उनपर सालों पहले तिरुपति के अलिपिरि में माओवादियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद से उन्हें Z+ सुरक्षा मिली। इतना ही नहीं उन्हें विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा से भी वंचित रहना पड़ा।

हालाँकि इस घटना पर टीडीपी ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी ने टीडीपी का कहना है कि नायडू के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। भाजपा और सत्ता में बैठी वाईएसआर (कांग्रेस) पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है। पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा का कहना है कि अधिकारियों का रवैया ना केवल अपमानजनक था बल्कि उन्होंने नायडू की सुरक्षा से भी समझौता किया है। जो की वाकई में कई सवाल खड़ा करता है.