सुरों के सरताज सोनू निगम का आज है जन्मदिन…..

मनोरंजन व्यक्त्ति-विशेष

व्यक्त्ति-विशेष (जनमत न्यूज़): बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर सोनू निगम एक ऐसा नाम जिसने ना जाने कितने बड़े चेहरों को अपनी आवाज दी। सिंगर सोनू  निगम आज 30 जुलाई को अपना 44वा जन्मदिन मना रहे है| सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद (हरियाणा) में हुआ था। उनकी माँ का नाम शोभा निगम है| वही अपनी आवाज से करोडो लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले सोनू निगम  बॉलीवुड के टॉप गायकों में से एक हैं। एक ऐसा शख्स जो एक साथ कई गायक की आवाज को मिक्स कर सकता है, जिसकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी की कॉमेडियन भी हैरान रह जाएं।

मोहम्‍म्‍द रफी के गाने गाकर मशहूर हुए सोनू को रफी क्‍लोन भी कहा जाता है। नेशनल और फिल्मफेयर सहित कई अवॉर्ड जीत चुके सोनू निगम अपने फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से भी स्पॉटलाइट में रहे हैं।  सोनू निगम ने हिंदी के अलावा उड़िया, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असामी, मलयालम, तेलुगु, और नेपाली जैसी अलग-अलग भाषाओं में भी गाने गाए हैं। सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की छोट्टी उम्र से ही कर दी थी|

उन्होंने 4 साल की उम्र में अपने पिता अगम कुमार निगम के साथ मोहम्मद रफ़ी का गाना “क्या हुआ तेरा वादा” गाया था| इस गाने को सुन कर सब लोगो ने अपने दातो तले उंगली दबा ली थी| वो स्टेज प्रोग्राम में अक्सर मोहम्मद रफी के गाए गाने गाते थे। सोनू निगम ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रशिक्षण उस्ताद गुलाम मुस्तफ़ा ख़ान से ली थी| सोनू निगम प्लेबैक सिंगिंग के अलावा क्लासिकल, सेमी क्लासिकल व गजल भी गाते हैं| सोनू निगम को बॉलीवुड में गाते हुए 25 वर्ष से भी ज्यादा हो गए हैं।

सोनू निगम कई बार अपने विवादित बयान को लेकर ट्रोल भी हुए हैं। वर्ष 2015 में  सोनू निगम ने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक 3 ट्वीट कर उनका बचाव किया था और उनकी तुलना काली मां से कर डाली थी। इसके बाद काफी विवाद हुआ और वो ट्रोल भी हुए थे। सायद आप को याद होगा की बीते हुए वर्ष सोनू निगम सोशल मीडिया पर लाउडस्पीकर को ले कर खूब ट्रोल हुए थे| सोनू निगम ने कहा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है।

वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त क्यों करें। ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है। आप को बता दे की वर्ष 1995 में सोनू ने टीवी शो ‘सारेगामा’ होस्ट किया था। इसी शो की वजह से सोनू निगम के करियर में उछाल आया| उसके बाद टी सीरीज कंपनी के मालिक गुलशन कुमार ने सोनू निगम को  फिल्म ‘बेवफा सनम’ में गाने का मौका दिया। इस फिल्म का ये  गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ सुपरहिट रहा। और सोनू निगम रातो-रातो पॉपुलर सिंगर बन गए|

‘कल हो ना हो’ गाने के लिए सोनू निगम को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। सोनू ने 15 फरवरी 2002 को मधुरिमा से शादी की जो बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सोनू का बेटा है जिसका नाम निवान निगम है, वो भी एक बेहतरीन गायक है। सोनू निगम ने अभिनय में भी अपना हाथ आजमाया है। उन्होंने साल 1983 में आई फिल्म बेताब  में बतौर बाल कलाकार काम किया था। इसके बाद वो फिल्म लव इन नेपाल, जानी दुश्मन- एक अनोखी कहानी और काश आप हमारे होते जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई।

                                                        (सोनू निगम अपनी पत्नी मधुरिमा के साथ)

लेकिन सोनू निगम यहां दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहे। वे पुरूषों में सोनू निगम उदित नारायण के बाद ऐसे गायक रहे हैं जिन्होंने सबसे लंबे वक्त तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में राज किया है। सोनू निगम ने सोलो कम्पोजर के तौर पर फिल्म सिंह साहब द ग्रेट का टाइटल सांग कम्पोज किया। उन्होंने फिल्म सुपर से उपर और जल के भी संगीत को कम्पोज किया है। सोनू निगम ने  हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्मों ‘अलादीन’ और ‘रियो’ के लिए हिंदी में अपनी आवाज दी है। वर्ष 2016 में, सोनू निगम ने जुहू की सड़कों पर भिखारी के रूप में गाना गया, और उसे ‘द रोडसाइड उस्ताद’ नामक शीर्षक दिया।

                                               (सोनू निगम अपने बेटे निवान निगम के साथ)

सोनू निगम को मिले अवार्ड्स :

MTV म्यूजिक एंड विडियो अवार्ड (2013), जी सिने अवार्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर फॉर अभी मुझमे कही (2013), बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर फॉर अभी मुझमे कही (2013), GIMA फॉर MTV यूथ आइकॉन(2011), बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड फॉर सिंगर ऑफ़ डिकेड(2010), फिल्म फयर अवार्ड(2009)आदि है|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com