कांग्रेस की गोद में बैठकर हेमंत सोरेन बनना चाहते हैं “मुख्यमंत्री”…

राजनीति

राजनीति (जनमत) :- गृह मंत्री अमित शाह झारखंड चुनाव के दूसरे चरण के लिए झारखण्ड राज्य के चक्रधरपुर में रैली को संबोधित किया।  शाह इससे पहले राज्य में मनिका, लोहरदगा, चतरा और गढ़वा में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। रविवार को वह सिसई और सिमडेगा में सभा करने वाले थे, लेकिन उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया था। इसके अलावा वह बहरागोड़ा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोनों ही सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होना है. वहीँ इस रैली के दौरान उन्होंने जमकर कांग्रेस और भाजपा विरोधियों के विरुद्ध निशाना साधा और कहा की कल के विरोधी आज दोस्त बनना चाहते हैं और कुर्सी के लिए विचारधाराएं सत्ता की भेंट चढ़ रही है.

वहीँ इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी सरकार और रघुबर दास सरकार ने नक्सलवाद का झारखंड से खात्मा कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। सत्ता की खातिर आज हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर सीएम बनना चाहते हैं। राज्य के चक्रधरपुर में भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मम गिलुवा को चुनावी मैदान में उतारा है। गिलुवा का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुखराम उरांव और झारखंड विकास मोर्चा के शशिभूषण समद से है। उनका उद्देश्य सत्ता हासिल करना है लेकिन भाजपा का मकसद राज्य को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। हालाँकि झारखण्ड में भाजपा के लिए सत्ता के लिए राह इतनी आसान नज़र नहीं आ रही है चुकी पार्टी जहाँ अपने विरोधियों से दो चार हो रही है वहीँ यहं पर पार्टी के अपने भी बागी की भूमिका में नज़र आ रहें हैं.

Posted By :- Ankush Pal