प्रियंका गांधी आई, भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुर्दाबाद के जमकर लगाए नारे

प्रियंका गांधी आई, भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुर्दाबाद के जमकर लगाए नारे

UP Special News राजनीति

मुजफ्फरनगर(जनमत):- मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रही  प्रियंका गांधी को दादरी पुलिस चेक पोस्ट पर दौराला सीओ ने रोका| धारा 144 का नोटिस कराया तमिल| इस दौरान मेरठ की ओर आते हुए सिवाया टोल प्लाजा पर प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से  बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासन उनको मेरठ में जाने से नहीं रोक रहा है|

उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निंदा करते हुए हिंसा में निर्दोष लोगों की मौत हुई है और मदरसे के मौलाना तक घायल हुए हैं पुलिस ने बच्चों को जेल भेजा है| उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर कहा कि इसके बारे में वह बहुत कुछ बोल चुकी हैं उन्हें फिलहाल और कुछ नहीं कहना है| टोल प्लाजा पर पहले से मौजूद भाजपा  कार्यकर्ता दौराला निवासी सुदेश अहलावत ने कांग्रेस मुर्दाबाद के जमकर लगाए नारे  |