मैं जानता नहीं हूं कि चुनाव बाद मेरा क्या “हश्र” होगा…

राजनीति

राजनीती (जनमत) :- विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को राजस्थान पहुंचे। यहां उनका दर्द, गुस्सा और डर तीनों झलका। कांग्रेस के विधायकों को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी तंज कसा। साथ में कुछ ऐसा बोल गए कि सियासी गलियारे में खूब चर्चा होने लगी। विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को राजस्थान पहुंचे। यहां उनका दर्द, गुस्सा और डर तीनों झलका। कांग्रेस के विधायकों को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी तंज कसा। साथ में कुछ ऐसा बोल गए कि सियासी गलियारे में खूब चर्चा होने लगी। न्होंने कहा, ‘हम केवल एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं।

हम सरकार की उन एजेंसियों से भी लड़ रहे हैं, जो लोगों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। इसलिए लड़ाई ED से है, CBI से है, इनकम टैक्स से है। मैं जानता नहीं हूं कि इस चुनाव के बाद मेरा क्या हश्र होगा?’ सिन्हा ने कहा, ‘मैं इतना कह सकता हूं कि मैं अगर राष्ट्रपति का चुनाव जीता तो शपथ लेते ही दूसरे दिन से यह जो सरकार की ओर से एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है,वह रोक दूंगा। किस अधिकार का प्रयोग करके रोकूंगा, लेकिन रोकूंगा,इनका दुरुपयोग नहीं होने दूंगा। मैं बराबर जनता की सेवा करने के लिए अपना योगदान देता आया हूँ और देता रहूँगा.

PUBLISHED BY – ANKUSH PAL…