भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बना “इंडिया गठबंधन”…

UP Special News राजनीति

औरैया (जनमत):- यूपी के औरैया में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव शहर के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे और इस दौरान   भाजपा पर जमकर निशाना साधा और बतया की  केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। सभी गैर भाजपाई दल एकजुट होकर इसके लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। केंद्र  और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और छुटकारा पाने का अवसर तलाश कर रही है।  पीडीए पिछड़े, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, सामान्य जाति के ऐसे लोगों का गठबंधन है, जो अभी तक उपेक्षित है। सपा ऐसे सभी वर्गो को एकजुट करने का काम कर रही है, जिससे सभी को सत्ता में भागीदारी दिलाई जा सके।

यह अब इंडिया गठबंधन के साथ बैठक करने के बाद रणनीति तैयार होगी। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है। कानून व्यवस्था के नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं।  इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री का पूर्व सभासद  ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष , पूर्व राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष  सहित बड़ी  संख्या में लोग मौजूद रहें.

REPORT- ARUN BAJPAYEE..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…