अब महिलाओ के हाथ मे परिवहन निगम की ये बसें

UP Special News

लखनऊ(जनमत).उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम की पिंक बसों की स्टेयरिंग जल्द ही महिलाओं के हाथ होगी। यह बस सेवा महिलाओं को असुविधा से बचाने और उन्हें सुरक्षित यात्रा देने के लिए निर्भया योजना के तहत शुरू की जाएगी। परिवहन निगम अपनी पचास पिंक बसों में महिला चालक रखने की तैयारी कर रहा है।

परिवहन निगम के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक महिला एक्सप्रेस बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़ एवं मथुरा से होना है। इनमें सिर्फ महिलाएं नाबालिग बच्चों संग सफर कर सकेंगी। अगर भारी वाहन चलाने वाली महिलाएं मिलीं तो परिवहन निगम में उन्हें बतौर चालक बस चलाने का मौका मिलेगा और उन्हें रोडवेज संविदा चालक के रूप में शामिल किया जाएगा।

दरअसल, महिला सुरक्षा को लेकर अरसे से लंबित चल रही पिंक सेवाओं की खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इसके तहत रोडवेज प्रशासन बहुत जल्द कई  मार्गों पर वातानुकूलित पिंक बस चलाने की तैयारी में है। पचास बसों की खरीद निर्भया मद से होनी है। इन बसों की सुरक्षा के लिए आदि शक्ति दल की

ये भी पढ़े –

कंगना के बदले मिजाज……राजनीति के सफ़र का करेगी आगाज