उत्तर प्रदेश सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को उपहार …

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-  रक्षाबंधन के पावन पर्व यूपी सरकार पूरे दिन महिलाओं को फ्री बस सेवा दे रहा है और इसके साथ ही भारतीय रेलवे करीब छह महिला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।  भारतीय रेलवे और उत्तरप्रदेश सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा देने का मन बनाया है। यह फैसला रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को विशेष सुविधा देने के लिए लिया गया है, ताकि उन्हें सफर में किसी तरह की परेशानी न हो।

जानकारी के अनुसार  रेलवे ने इस बात की पुष्टि भी अपने ट्वीटर हैंडल पर कर दी हैं। आपको बता दे की भारतीय रेलवे की दिल्ली डिवीजन ने जो छह महिला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, वह सभी स्थानीय हैं। 64492 (नई दिल्ली-पलवल) नई दिल्ली से शाम 5:50 बजे चलकर शाम करीब 7:20 बजे पलवल पहुंचेगी। इनमें एक ट्रेन 64491 (पलवल-नई दिल्ली) पलवल से सुबह 8:20 बजे चलकर करीब 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह फैसला रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को विशेष सुविधा देने के लिए लिया गया है.