Janmat News

विदेशी महिला से कार में दुष्कर्म….

CRIME UP Special News

मुंबई (जनमत) :  देश में एक और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही चले जा रहें हैं. अभी हाल में मंदसौर में दुष्कर्म की वारदात से लोग अभी उभरे भी नहीं थे की मुंबई में एक और खबर ने दिल दहला के रख दिया. जानकारी के अनुसार देश की मायानगरी कहे जाने वाली मुंबई में एक विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की इटली की एक महिला ने गाइड पर टैक्सी में रेप करने का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में आरोपी टूर गाइड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है और पुलिस मामले की जांच कर रहीं है. आरोपी गाइड से बात करने के बाद विदेशी महिला ने मुंबई दर्शन बस का टिकट बुक कर लिया।

यह भी पढ़े-हलकी बारिश से ही जलमग्न हुई सड़के…

वहीँ जानकारी के अनुसार विदेशी महिला ने रेप के बाद दिल्ली में इतालवी दूतावास से संपर्क किया। जिसके बाद महिला ने दूतावास की सलाह पर मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया. बताया जा रहा है की 14 जून को गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के दौरान उसने देखा कि एक निजी बस मुंबई दर्शन का सफर करने का ऑफर दे रही है। जिसके बाद महिला ने उस गाइड से संपर्क किया।  वहीँ पता चला है की महिला ने शराब पी राखी थी इसी वजह से  आरोपी ने उसके साथ नशे में दुष्कर्म किया। हालाँकि महिला उससे संगर्ष करती रही. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.