कारगिल शहीदों की याद में शेफ संजीव कपूर ने दिया बड़ा तोहफा

क्षेत्रीय समाचार

जम्मू(जनमत): कारगिल विजय दिवस  हर वर्ष 26 जुलाई को उन शहीदों की याद मे मनाया जाता है जिन्हों ने कारगिल युद्ध में अपने देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया और वीरगति को प्राप्त हो गए| कारगिल युद्ध लगभग 60 से भी अधिक दिनों तक चला था| वही कारगिल विजय के बीस वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को शहीदों  को श्रद्धांजलि देने के लिए द्रास में मास्टर शेफ संजीव कपूर ने तिरंगा खीर  बनाई।

                                          (खीर बनाते हुए मास्टर शेफ संजीव कपूर)

सेना की ओर से द्रास सेक्टर में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ साथ सेवानिवृत्त सैनिकों और  सेना के जवानों के लिए आयोजित “बड़े खाने” में शेफ संजीव कपूर ने तीन लेयर वाली तिरंगा खीर बनाई। वही इस खीर का नाम मिशन टेस्ट ऑफ कारगिल दिया गया| वही जब शेफ संजीव कपूर से इस खीर के बारे में मिडिया वालो ने पूछा तो उन्होंने कहा की मै इस दिन के लिए काफी समय से  इंतजार कर रहा था। आज मै बहुत ही ज्यादा खुश हूँ कि मुझे सैनिकों और शहीदों के परिजनों के  लिए खाना बनाने का मौका मिला।