फेस्टिवल टाइम में आपकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए तैयार स्पेशल ट्रेन,

दिल्ली / एनसीआर बिहार और झारखण्ड

नई दिल्ली (जनमत):- बिहार की राजधानी पटना और दिल्ली के बीच आने वाले दिवाली और छठ के त्योहारों को देखते हुए वंदेभारत स्पेशल चलाने की तैयारी हैं दिवाली से लेकर छठ पूजा तक फिलहाल 6 ट्रिप चलेगी। इन गाड़ियों के समय सीमा की बात करे तो 02252/02251 नई दिल्ली- पटना जं-नई दिल्ली वंदे भारत रिजर्व स्पेशल की टाइमिंग कुछ इस प्रकार है।

02252 नई दिल्ली-पटना जं वंदे भारत आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.11.2023, 14.11.2023, एवं 16.11.2023 को नई दिल्ली से सुबह 07.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 07:00 बजे पटना जं पहूँचेगी | वापसी दिशा में 02251 पटना जं-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 12.11.2023, 15.11.2023, एवं 17.11.2023 को पटना जं से सुबह 07.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन साँय 07:00 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, तथा आरा जं. स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी ।  मुंबई जम्मू तवी की बात करे तो 09097/09098 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस ए॰सी॰सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी की 6 ट्रिप प्लान की गई है।

09097 बांद्रा टर्मिनस-जम्मू तवी ए॰सी॰सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 12.11.2023 से 26.11.2023 तक प्रत्येक रविवार को बांद्रा टर्मिनस से रात्रि 09.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 08.35 बजे जम्मू तवी पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09098 जम्मू तवी- बांद्रा टर्मिनस ए॰सी॰सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 14.11.2023 से 28.11.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को जम्मू तवी से रात्रि 11.20 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन पूर्वाहन 10.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहूँचेगी | वानानुकूलित, श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली ,वापी , वलसाड , सूरत , वड़ोदरा ,रतलाम , कोटा , सवाई माधोपुर , गंगापुर सिटी , भरतपुर जं॰, मथुरा जं॰, दिल्ली सफदरगंज, अम्बाला कैंट , सानेहवाल , लुधियाना , जलंधर कैंट तथा पठानकोट स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

मुंबई से उत्तराखंड के काठगोदाम की बात करे तो
09075/09076 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल की 8 ट्रिप प्लान है।

09075 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.11.2023 से 29.11.2023 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेंट्रल से पूर्वाहन 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दोपहर 02.30 बजे काठगोदाम पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09075 काठगोदाम – मुम्बई सेंट्रल स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.11.2023 से 30.11.2023 तक प्रत्येक वीरवार को काठगोदाम से साँय 05.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 08.55 बजे मुम्बई सेंट्रल पहूँचेगी | वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली ,वापी, वलसाड , सूरत , वड़ोदरा ,रतलाम , कोटा, गंगापुर सिटी , हिंडौन सिटी, भरतपुर जं॰, अछनेरा, मथुरा जं॰, हाथरस सिटी, कासगंज , बदौन , बरेली जं॰ , बरेली सिटी॰ , इज़्ज़तनगर जं ॰, बहेरी , किछा , लालकुआं तथा हल्द्वानी स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी |

Published By – Ambuj Mishra

Written & Reported By- Kundan Singh