यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित

दिल्ली / एनसीआर

नई दिल्ली(जनमत):- नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्ष 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के दौरान हिन्दी के श्रेष्ठ कार्यान्वयन हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को प्रतिष्ठित राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान किए गए| बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राजकिरण रै ने यह पुरस्कार अमित शाह, गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार के कर-कमलों से प्राप्त किए|

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को श्रेष्ठ राजभाषा निष्पादन  के लिये  निम्नलिखित श्रेणियों के अंतर्गत 5 पुरस्कार प्राप्त हुए|

राष्ट्रीयकृत बैंक श्रेणी  – 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व कार्पोरेशन बैंक) को ‘ग’ क्षेत्र हेतु वर्ष 2019-20 के लिये प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ|

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को वर्ष 2020-21 हेतु तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ|

गृह पत्रिका श्रेणी –

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पत्रिका `यूनियन सृजन’ को वर्ष 2018-19 के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ|

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व आंध्रा बैंक) की पत्रिका `राजभाषा सरिता’ को वर्ष  2018-19 के लिए  द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ|

नराकास श्रेणी (ग क्षेत्र)-

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (पूर्व आंध्रा बैंक) के नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) विशाखापट्टनम को वर्ष 2019-20 के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ambuj Mishra