“धोनी युग” के अंत की हो गयी “शुरुवात”…

खेल जगत

खेल-जगत (जनमत) :- भारतीय क्रिकेट में कई खिलाड़ी आये और कई ने नए नए कीर्तिमान स्थापित किये, वहीँ इसी बीच धोनी के आने के बाद से भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम युग शुरू हुआ, वहीँ अब इस युग का अंत होता नज़र आ रहा है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2020 के लिए अपने खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध सूची जारी कर दी है। इस सूची के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार धोनी ट्रेंड करने लगे और उनके संन्यास की अटकलें और तेज हो गईं।

सबसे ऊपर के ए+ ग्रेड में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को ही जगह मिली है, ऐसे ही अलग-अलग ग्रेड में अलग-अलग खिलाड़ियों को शामिल किया गया है लेकिन हैरानी की बात यह है कि शायद पहली बार ऐसा हुआ है जब दिग्गज धोनी को पूरी लिस्ट से ही बाहर कर दिया गया है।

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बोर्ड ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से ही बाहर कर दिया है और उन्हें किसी भी ग्रेड में जगह नहीं मिली है। बोर्ड द्वारा अक्तूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए जारी की गई सूची में कुल चार ग्रेड बनाए गए हैं जिसमें पांच नए चेहरों के साथ कुल 27 खिलाड़ियों के साथ करार किए गए हैं। इसी को लेकर धोनी समर्थकों में काफी गुस्सा है और वे सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं, हालाँकि इसी के साथ ही धोनी युग का अंत होता नज़र आ रहा है और विराट युग का आगाज पहले ही हो चुका है।

Posted By:- Ankush Pal