टोक्यो ओलिंपिक : मीराबाई चानू ने देश के लिए जीता पहला “मैडल”….

खेल जगत

खेल जगत (जनमत):-  कोरोना के साए में  हो रहें टोक्यो ओलंपिक-2020  से भारत के लिए कई अच्छी खबर आ रही है।  इसी कड़ी में 49 किलोग्राम कैटेगिरी की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया है। वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ओलंपिक में पदक जीतने पर उनकी इस उपलब्धि पर देश में जश्न का माहौल है।

इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को ओलंपिक में रजत पदक जीने पर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, इससे अच्छी शुरूआत नहीं हो सकती, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है, उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। वास्तव में देश के लिए एक अच्छी शुरुवात है .

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…