अब इलाहाबाद जंक्शन के नाम में होगा बदलाव

Uncategorized UP Special News

प्रयागराज(जनमत) अभी हाल ही में सरकार ने इलाहाबाद  का नाम बदल कर प्रयागराज किया जा चुका है। देश में नाम बदलने को  लेकर एक नईए तरह की बहस छिड़ गयी| वहीँ अब रेलवे यहां के जंक्‍शन का  नाम बदलने जा रहा है। अब  इलाहाबाद जंक्‍शन के साथ साथ देश के पाच रेलवे जंक्‍शन का नाम बदला जाएगा। बुधवार को यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ कुमार ने एक इंटरव्यू में दी।

उन्‍होंने कहा कि इन स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया पर चुनाव के बाद मुहर लग सकती है। साथ ही साथ सूबेदारगंज स्टेशन का भी विकास करने की तैयारी है। यहां दो वाशिंग लाइन बनाई जाएगी। उन्होंने कुंभ के सफल संचालित में रेलवे की भूमिका का तारीफ़ की।